हथियार लहराकर लोगों को डराते गिरफ्तार

महासमुंद। खल्लारी पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर एक व्यक्ति को हथियार लहरा कर लोगों को डराते हुए पकड़ा। पुलिस ने बताया कि रविवार को सिंघी में दुर्गा चौक में केशव साहू लोहे का धारदार हथियार लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहा था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा।