गवाही देने पर महिला को पीटा
महासमुंद। गवाही देने वाली महिला के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस को बसंती नंद ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व उसके पड़ोसी रानी फगड़िया के साथ बबली व उनके परिवार के लोगों के बीच विवाद हुआ था। जिस पर बबली के विरूद्ध उसने गवाही दी थी। जिसका मामला न्यायालय में चल रहा है । तुमने मेरे खिलाफ गवाही दी हो कहते हुए 20 जनवरी की सुबह सात बजे बबली व उसकी बेटी ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
