सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत निकाली जागरुकता रैली
महासमुंद। नेहरू युवा केंद्र, यतायात पुलिस विभाग एव शांत्रीबाई कला वाणिज्य विज्ञान महासमुंद के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का अयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह 17 से 23 जनवरी तक किया जा रहा है। यातायत पुलिस ने सड़क सुरक्षा एवं यातयात नियमों के प्रति जागरुक किया। दोपहिया रैली तथा प्रचार प्रसार के साथ नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम किया गया। नेहरू युवा केंद्र द्वारा एनएसएस विद्यार्थियों को 25 कैप, टी-शर्ट दिया गया। यातायात पुलिस से प्रधान आरक्षक कृपाराम साहू, आरक्षण राधेलाल चंद्रवंशी, पोखन माधुर, महेंद्र दीवान, पुष्पेंद्र प्रजापति, रवि बरिहा, शांत्रीबाई कला वाणिज्य विज्ञान महासमुंद से डॉ. सविता चंद्राकर, एनएसएस प्रभारी गायत्री चंद्राकर, नेहरू युवा केंद्र से अशोक चक्रधारी, राजेश कन्नौजे उपस्थित रहे।
