कलेक्टर ने कहा, आचार संहित का पालन करने अधिकारी-कर्मचारी

बालोद, 22 जनवरी 2025। जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने जिले के सभी विभाग एवं कार्यालय प्रमुखों को निर्देश जारी कर नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन की घोषणा तिथि से आदर्श आचरण संहिता का स्वयं पालन करते हुए अपने अधिनस्थ जिले में कार्यरत सभी अधिकारी, कर्मचारियों को पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।