चुनाव, अधिकारी, कर्मचारी को बिना अनुममति अवकाश नहीं

बालोद, 22 जनवरी 2025। जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आदेश जारी कर नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए जिले में पदस्थ समस्त अधिकारी, कर्मचारियों को निर्देशित किया है वे उनकी पूवानुमति के न तो अवकाश पर प्रस्थान करेंगे और न ही मुख्यालय छोड़ेेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील से आगामी आदेश पर्यन्त लागू होगा।