केन्द्रीय विद्यालय में पराक्रम दिवस पर 23 को क्विज प्रतियोगिता

महासमुंद। स्थानीय पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में केवि महासमुंद के अलावा केवि सराइपाली, जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय महासमुंद, स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम, वेडनर मेमोरियल हायर सेकंडरी स्कूल, शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय, महर्षि विद्यामंदिर, डीएमएस स्कूल, शिशु संस्कार महासमुंद से 100 विद्यार्थी भाग लेंगे। पराक्रम दिवस एवं परीक्षा पर चर्चा सहित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन संजय कंसल प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय के मार्गदर्शन तथा जितेंद्र कुमार चंद्राकर, जीके निर्मलकर, वंदिनी जौहरी एवं रवीना के संयोजन में होगा।