समय सीमा की बैठक, आचार संहिता के दायरे में ही विभागीय कार्यो का हो क्रियान्वयन- कलेक्टर

दंतेवाड़ा, 21 जनवरी 2025। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट के संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के संदर्भ में आदर्श आचार संहिता के प्रभावशील होने का उल्लेख करते हुए कहा कि समस्त विभागीय कार्य आचार संहिता के तहत लागू नियम निर्देशों के अंतर्गत क्रियान्वित किए जाए। और इसका समस्त विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों को पालन कराना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। आदर्श आचार संहिता की अवधि में न तो किसी भी प्रकार के नए कार्य स्वीकृत होंगे न ही वर्क आर्डर जारी किए जाएगें। इसके साथ ही बैठक में जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य की अद्यतन प्रगति, होटलो-ढाबों में कार्यरत बाल श्रमिकों की जांच एवं चिन्हांकन, जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल प्रमाणीकरण की स्थिति, गीदम, बारसूर मार्ग के मजबूतीकरण एवं उन्नयन कार्य, आंगनबाड़ियों में बच्चों को जाति एवं आय, निवास प्रमाण पत्रों के प्रदाय, आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु विशेष अभियान, शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत नवीन केन्द्र प्रारंभ करने, विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों की ई-मेल आईडी बनाने की प्रक्रिया, की अद्यतन प्रगति सहित अन्य ऐजेंडे पर कलेक्टर द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में इसके साथ ही आगामी गणतंत्र दिवस के संबंध में पूर्व तैयारियों की भी समीक्षा भी की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.