युवती से मारपीट, जुर्म दर्ज
महासमुंद। ग्राम लाखनपाली में एक युवती के साथ मारपीट के मामले में जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। सरायपाली पुलिस को गोपाल पटेल ने बताया कि 13 जनवरी को उसकी बेटी नीतू पटेल के साथ गांव के मकरध्वज पटेल ने मारपीट कर दी। रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना लिया है।
