मारपीट के मामले में तीन के खिलाफ अपराध दर्ज
महासमुंद। तुमगांव पुलिस ने मारपीट के मामले में तीन लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। पुलिस को दुलार सिंह यादव ने बताया कि 14 जनवरी की शाम करीब 6.30 बजे गांव में बाजा बजाने का अभ्यास कर रहे थे। उसी समय मेरे छोटा भाई रेवाराम यादव के पुत्र अभिषेक यादव को तालाब ओर से गांव का चंद्रहास चक्रधारी मारता ला रहा था। जिस पर मेरे पुत्र कुलेश्वर यादव व भांजे दिलेश्वर यादव बीच बचाव करने स्कूल के सामने गली में गए तो बीच बचाव करने आए हो कहकर इंद्र कुमार यादव, मनीष चक्रधारी, तुलसी चक्रधारी ने एक राय होकर गाली- गलौज कर एवं इन्द्र कुमार यादव ने हाथ में पहने कड़ा से पुत्र व भांजे के सिर में मारकर चोट पहुंचाई। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
