संदूक तोड़कर सोने-चांदी का आभूषण पार

महासमुंद। तेंदूकोना क्षेत्र के ग्राम टुरीझर के एक घर से सोने-चांदी के आभूषण की चोरी हो गई। पुलिस ने बताया कि टुरीझर निवासी सुमेर सिंह के पुराने मकान के एक कमरे में रखे संदूक से पुराना इस्तेमाल किया हुआ 2 नग सोने के कुल 12 पत्ती का मंगलसूत्र काला मोती लगा हुआ वजनी करीब 10 ग्राम कीमती करीब 15 हजार रुपए, चांदी का एक नग करधन वजनी करीब 360 ग्राम कीमत करीब 15 हजार रुपए, एक जोड़ी चांदी का ऐंठी हाथ का वजनी करीब 150 ग्राम कीमत करीब 5 हजार रुपए व नगदी 10 हजार रुपए अज्ञात ने चोरी कर ली। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

इन्हें भी पढ़े