प्रधानमंत्री आवास में लापरवाही पर धारली व छिनारी के सचिव निलंबित

कोण्डागांव, 16 जनवरी 2025। प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने पर जनपद पंचायत माकड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत धारली के सचिव रतन सिंह पोयाम और ग्राम पंचायत छिनारी के सचिव उत्तमचंद मण्डावी को निलंबित किया गया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिला पंचायत के सीईओ अविनाश भोई द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार रतन सिंह पोयाम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मनरेगा एवं कन्वर्जन के तहत स्वीकृत सेग्रीगेशन शेड निर्माण कार्य में रुचि नहीं लेने, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा सेग्रीगेशन शेड निर्माण कार्यों में प्रगति नहीं होने तथा शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने के फलस्वरुप पंचायत सेवा नियम के तहत् जनपद पंचायत माकड़ी के ग्राम पंचायत धारली के सचिव रतन सिंह पोयाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत माकड़ी निर्धारित किया गया है और नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

इन्हें भी पढ़े