गणतंत्र दिवस व महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर रहेगा शुष्क दिवस
कोण्डागांव, 16 जनवरी 2025। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर 30 जनवरी 2025 को जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दिन कोंडागांव जिले में सभी देशी और विदेशी मदिरा दुकान, एफएल-7 सैनिक कैंटिन अनुज्ञप्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इसके साथ ही शराब के अवैध भण्डारण और परिवहन पर भी प्रतिबंध रहेगा।
