सपोर्ट पर्सन का इम्पैनलमेंट तैयार करने हेतु दावा-आपत्ति 22 तक
कोण्डागांव, 16 जनवरी 2025। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के अधीन जिलों में सपोर्ट पर्सन का इम्पैनलमेंट तैयार करने हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। इसके लिए जिला स्तरीय चयन समिति की अनुशंसा अनुसार पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों से 22 तारीख तक कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कोण्डागांव में स्वयं अथवा डॉक के माध्यम से अपना दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
