सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए 23 तक ऑनलाइन आवेदन

नारायणपुर, 15 जनवरी 2025। सैनिक स्कूल अम्बिकापुर के प्राचार्य ने जानकारी दी है कि अखिल भारतीय सैनिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा पूर्व में ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 13 तक निर्धारित किया गया था। अब उसे संशोधित करते हुए ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी तक निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र भरन के लिए इच्छुक छात्र वेबसाईट www.sainikschoolambikapur.org.in का प्रयोग कर सकते है।

इन्हें भी पढ़े