प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 7 को

दंतेवाड़ा, 06 जनवरी 2025। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी अनुसार 7 तारीख को कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में प्रातः 11 बजे से शाम 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैम्प हेतु श्री हरी मोटर्स अर्थोरिटी डीलर्स ऑफ स्वराज टैªक्टर में टैªक्टर मैकेनिकल 1 पद, सर्विस सुपरवाइजर 01 पद, फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव 08 पद, कलेक्शन रिक्वरी एग्जीक्यूटिव 01 पद, अकाउंट एग्जीक्यूटिव 01 पद के संबंध में रिक्तियां प्राप्त हुई है। इच्छुक आवेदक आवेदिका प्रातः 11ः40 से 03 बजे तक निर्धारित स्थल पर अपनी समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, एक सेट छायाप्रतियां, एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ सहित, उपस्थित होकर अवसर का लाभ ले सकते है। यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है।