राजनैतिक दलों को दी गई मतदाता सूची
दंतेवाड़ा, 06 जनवरी 2025। निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि एक जनवरी के संदर्भ में जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 88-दंतेवाड़ा (अजजा) के 273 मतदान केन्द्रों में 6 तारीख को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन प्रारूप-16 में तथा सेवा निर्वाचकों की सूची के अंतिम भाग का अंतिम प्रकाशन कर लिया गया है। आयोग के निर्देशानुसार मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निःशुल्क मतदाता सूची, फोटो रहित मतदाता सूची की सीडी. एवं सेवा निर्वाचकों की सूची प्रदाय करने के सबंध में 06 जनवरी 2025 को जिला संयुक्त कार्यालय दंतेवाड़ा के भू-तल में बैठक संपन्न हुई। अंतिम प्रकाशन पश्चात दंतेवाड़ा जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 88-दंतेवाड़ा (अजजा) की जानकारी के आधार पर 2011 जनगणना अनुसार जनसंख्या 283479, जनसंख्या अनुमानित 320432, मतदाता 193486 (पुरूष 89885, महिला 103600, तृतीय लिंग 01) मतदाता लिंगानुपात 1153, जनसंख्या लिंगानुपात 1024, जिले का एपी रेषियो 60.38, जिले में युवा मतदाता की संख्या 4212 (पुरुष 2187, महिला 2025,) वरिष्ठ नागरिक मतदाता संख्या (पुरुष 134, महिला 340,) दिव्यांग मतदाता संख्या 2511, (पुरुष 1339, महिला 1172,) तथा सेवा कर्मियों की संख्या 370 (पुरुष 302, महिला 68,) है।
