एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ी

दंतेवाड़ा, 06 जनवरी 2025। आदिवासी विकास शाखा से जारी विज्ञप्ति अनुसार जनजातीय कार्य मंत्रालय अंतर्गत गठित राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति द्वारा प्रवर्तित एवं राज्य जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2025-26 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन पंजीयन वेबसाईट http://eklavya.cg.nic.in पर 31 दिसंबर तक आमंत्रित किए गए हैं। उपरोक्त तिथि तक नेयद नेल्लानार क्षेत्र में पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं होने तथा विशेष पिछड़ी जनजाति के विद्यार्थियों का पर्याप्त संख्या में आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण आवेदन करने की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए संशोधन किया जाता है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी तक, ऑनलाइन भरे गए फॉर्म में त्रुटि सुधार की तिथि 16 से 23 जनवरी तक किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा 16 फरवरी को सुबह 10 से 12 बजे तक होगी।