एसडीएम ने संभाला नपा में प्रशासक का पदभार

नारायणपुर, 06 जनवरी 2025। नगरपालिका की निर्वाचित परिषद का कार्यकाल 5 तारीख को समाप्त हो गया है। सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार निर्वाचित परिषद का कार्यकाल समाप्त होते ही वहां प्रशासक पदभार ग्रहण कर लेंगे, जिसके तहत नगर पालिका अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होने से 6 तारीख को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भारतीय प्रशासनीक सेवा वासु जैन ने नगरपालिका में प्रशासक के तौर पर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।