निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन, अवलोकन के लिए उपलब्ध

नारायणपुर, 6 जनवरी 2025। निर्वाचक नामावली के अन्तिम प्रकाशन की जानकारी विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 84 के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जनसाधारण को अधिसूचित किया गया है कि निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचक नामावली के प्रारूप में किए गए संशोधन की सूची एक जनवरी के संदर्भ में निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन किया गया है। नामावली संशोधन की सूची सहित प्रकाशित की गई है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में अवलोकन हेतु उपलब्ध रहेगा।