एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 15 तक आवेदन आमंत्रित
नारायणपुर, 06 जनवरी 2025। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छेड़ीबेड़ा एवं ओरछा (छोटेडोंगर) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग राजेन्द्र सिंह ने बताया है कि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर थी। अब उसे संशोधित करते हुए ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 तारीख तक निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार करने के लिए 16 से 23 को रात्रि 12 बजे तक समय घोषित किया गया है। प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 16 फरवरी को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक दो घण्टे आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र भरने के लिए इच्छुक छात्र वेबसाईट http://eklavya.cg.nic.in का प्रयोग कर सकते हैं।
