खरोरा में चलाया गया स्वच्छता अभियान

महासमुंद। ग्राम पंचायत खरोरा के शहीद स्मारक में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक और अग्निवीर के बच्चों द्वारा शहीद स्मारक पर साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष युवराज सिंह चंद्राकर, लक्ष्मीचंद, कनक राम निषाद, एलके सोनी, किशोर सिन्हा, मुकेश चंद्राकर, गुलशन चंद्राकर, पूजा आदि उपस्थित रहे।