बिंद्रावन में श्रीमद भागवत कथा 14 से

महासमुंद। ग्राम बिंद्रावन में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से श्रीमद भागवत महापुराण कथा का आयोजन 14 से 22 जनवरी तक रखा गया है। प्रवचनकर्ता पं. नितेश शर्मा उखरा वाले होंगे। कथा श्रवण का समय दोपहर 1 से संध्या 5 बजे तक रखा गया है। साथ ही प्रसादी में प्रतिदिन भंडारा का आयोजन किया गया है।