पालक-शिक्षक बैठक में जाति प्रमाण पत्र बनाने दिया जोर

महासमुंद। प्राथमिक शाला गुरुघासीदास वार्ड-22 में आज पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त पालकों को जाति प्रमाण पत्र एवं अपार आईडी बनाने मार्गदर्शन और सुझाव दिया गया। हेड मास्टर केशव साहू ने कहा कि जल्द से जल्द सभी बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाना पहली प्राथमिकता है। इस बैठक में मैं अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम की भी समीक्षा पालकों के साथ की गई। और सभी उपस्थित पालकों को बच्चों के परीक्षा पेपर का अवलोकन करवाया गया। बैठक में मध्यान भोजन, बिस्किट वितरण, आयरन टैबलेट वितरण एवं बच्चों के पढ़ाई स्तर की भी समीक्षा किया गया। हेड मास्टर केशव साहू, सीएसी पवन साहू, शिक्षक परमेश्वर कंवर, योगेश चेलक, एसएमसी अध्यक्ष पूर्णिमा साहू, पार्षद हेमलता यादव, विधायक प्रतिनिधि विनोद रात्रे एवं पालकों में शिवभोला, रिया, ओमकुमारी साहू, हीराबाई साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।