नेत्रहीन विद्यालय में मनाया लुई ब्रेल का जन्मदिन
महासमुंद। जिले के बागबाहरा विखं के ग्राम करमा पटपर स्थित फाॅर्च्यून नेत्रहीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल का जन्म दिन मनाया गया। सर्व प्रथम मां सरस्वती की पूजा कर लुई ब्रेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। विद्यालय के बच्चों ने भजनों की प्रस्तुति दी। पश्चात विद्यालय में अतिथि के रूप में पहुंचे अविनेश कोसे एवं विद्यालय संचालक निरंजन साहू ने लुई ब्रेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लुई ब्रेल का जन्म फ्रांस में 4 जनवरी 1809 को हुआ। वे महान शिक्षाविद थे। वे स्वयं नेत्रहीन थे। इस व्यथा का अनुभव करते हुए उन्होंने ब्रेल लिपि का आविष्कार किया। जो आज नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए प्रकाश पुंज के रूप में सहारा बना हुआ है। दुनियां इस महान शिक्षाविद एवं आविष्कारक लुई ब्रेल का ऋणी है। उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक सदस्य डाॅ. विश्वनाथ पाणिग्राही ने बताया कि इस अवसर पर प्राचार्य सुश्री रश्मि साहू, शिक्षिका पुष्पलता पटेल, श्रीमती धनेश्वरी नागेश, श्रीमती देवकी यादव, टेकलाल सिदार, खेल प्रशिक्षक सोन राजवाड़े, संजय पैकरा सहित छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
