मानव श्रृंखला बनाकर क्रीड़ा स्पर्धा का शुभारंभ
महासमुंद। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन स्पोर्ट्स का मानव श्रृंखला बनाकर स्लो सायकल, 100 मीटर दाैड़, कुर्सी दाैड़ का आयोजन किया गया। इससे पहले प्रभारी प्राचार्य टामेश्वरी साहू विधिवत खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना से खेलने प्रोत्साहित किया। वरिष्ठ व्याख्याता श्रवण कुमार सिन्हा ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद जरूरी है। स्पर्धा में शिक्षक महेंद्र ध्रुव, भानेंद्र सिंह बिसेन, रेणुका चंद्राकर ने निर्णायक की भूमिका में रहे। संचालन परस राम सिन्हा ने किया। परिणाम निम्नानुसार रहे- 100 मीटर दाैड़ हाईस्कूल प्रथम रागिनी कंवर, द्वितीय भावना साहू, तृतीय नम्रता साहू, हायर सेकेंडरी प्रथम वर्षा, द्वितीय सुमन, तृतीय नीतू यादव, स्लो सायकल हाईस्कूल प्रथम गीतांजलि बांधे, द्वितीय ज्योति साहू, तृतीय रागिरी कंवर, हायर सेकेंडरी प्रथम तेजेश्वरी पटेल, द्वितीय वर्षा यादव, तृतीय गीतांजलि निषाद, कुर्सी दाैड़ प्रथम भावना साहू, द्वितीय रागिनी कंवर, 10 वीं में प्रथम अलका साहू, द्वितीय लीला यादव, 11वीं प्रथम वर्षा यादव, द्वितीय मनीषा साहू, प्रथम कुसुम निषाद, द्बितीय अंजु साहू 12 वीं रही।
