नवागांव शाला में नेवता भोज
महासमुंद। नव वर्ष के अवसर पर पोषण शक्ति आहार योजना अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला नवागांव संकुल केंद्र पटेवा में संकुल प्राचार्य पटेवा समीरचंद्र प्रधान द्वारा नेवता भोज कराया गया। इस अवसर पर शिक्षक अरूण साहू, मेमन चंद्राकर, अमर साहू, नरेश्वर डडसेना, अमृत निषाद, नंद कोसरे, आशीष ध्रुव, दया बाई दवान, हीरा बाई दीवान, कुमारी बाई, लीलाबाई निषाद, पुनिया यादव, उषा साहू एवं सफाई कर्मचारी खेमलाल सिन्हा, अमृत बाई उपस्थित थे।
