ब्लाॅक क्विज स्पर्धा में छात्राएं चयनित
महासमुंद। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद रायपुर (छ.ग.) के तत्वावधान में विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच एवं विश्लेषणात्मक प्रकृति जागृत करने एवं भारतीय वैज्ञानिक विचारों को आदान-प्रदान करने हेतु हायर सेकेंडरी स्कूल कक्षा 11 वीं की छात्राओं हेतु क्विज स्पर्धा का आयोजन ब्लाॅक स्तरीय एवं जिला स्तर पर किया गया। ब्लाॅक स्तर का आयोजन 31 दिसंबर को प्रत्येक विखं में किया गया। विखं में चयनित प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त छात्राओं को जिला स्तर पर सेजेस उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय महासमुंद में 2 जनवरी को संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पीएम श्री सेजेस बसना की छात्राओं की कुमारी तेजस्विनी साहू एवं अंकिता प्रधान, द्वितीय स्थान पीएम श्री सेजेस बागबाहरा की छात्राओं कृतिका ठाकुर एव गूंजीता साहू, तृतीय शासकीय कन्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना की छात्राएं चांदनी देवांगन एवं समीक्षा चतुर्वेदी का चयन हुआ है। चयनित छात्राओं को शैक्षिक परिषद रायपुर द्वारा अनुसंधान यात्रा का आयोजन राज्य स्तर पर किया जावेगा। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत, सहायक संचालक सतीश नायर, नंदकिशोर सिन्हा, जिला नोडल हेमेंद्र आचार्य, जिला समन्वयक जगदीश सिन्हा, ब्लाॅक नोडल पिथाैरा विवेक वर्मा ने विजेता विद्यार्थियों के प्रति हर्ष व्यक्त किया है। इस अवसर पर मार्गदर्शक शिक्षक योगेश कुमार प्रधान, संयुक्त प्रधान, सरायपाली मार्गदर्शक रेखा पुरोहित एवं प्रतिभागी छात्राएं उपस्थित रहीं।
