रेल्वे उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य बने लूनकरण
महासमुंद। पूर्वतट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति में महासमुंद से लूनकरण जैन को दो वर्षो के लिए सदस्य नियुक्त किया गया है। उक्त नियुक्ति छत्तीसगढ़ रेल उपभोक्ता संरक्षण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा की अनुशंसा पर मंडल सलाहकार समिति डीआरयूसीसी में किया गया है। संबलपुर रेल मंडल में छत्तीसगढ़ प्रदेश का कुछ रेल भाग आते हैं। जिसमें महासमुंद, बागबाहरा, आरंग सहित अनेक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन शामिल हैं। जिनकी रेल, यात्री सुविधाओं की मांग को लेकर मंडल की बैठकों में अपने सुझाव रखेंगे। मंडल रेल उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति में श्री जैन को सदस्य नियुक्त किए जाने पर प्रिंस पींचा, अंकित जैन, उमेश जैन, हितेश चौहान, रंजीत सिंह, शंकर राय, मुकेश दुबे, आयुष चंद्राकर सहित विभिन्न संगठनों, व्यापारी संगठनों सहित नगर वासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
