पंचायत चुनाव, आरक्षण कार्यवाही स्थगित
उत्तर बस्तर कांकेर 27 दिसम्बर 2024। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत जिला पंचायत, जनपद पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत के सरपंच एवं वार्ड पंचों के आरक्षण की कार्यवाही किए जाने हेतु पूर्व में सूचना जारी की गई थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है। जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी ने बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पूर्व में जारी समय-सारणी को संशोधित कर नवीन समय-सारणी जारी की गई है। उक्त नवीन समय-सारणी के अनुसार आरक्षण की कार्यवाही की सूचना पृथक से प्रकाशित की जाएगी।
