स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक, कंप्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक का वॉक-इन-इंटरव्यूह 4-5 जनवरी को

दंतेवाड़ा, 27 दिसंबर 2024। लोक शिक्षण संचालनालय नया रायपुर का पत्र आदेश के तहत जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों जिनमें दंतेवाड़ा, कारली (जावंगा) गीदम, कुआकोंडा कटेकल्याण, बारसूर, शामिल है। यहां हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित जीवविज्ञान, रसायन, भौतिक, वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान, विषयों से संबंधित व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक, कंप्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक (अस्थाई रूप से संविदा पर शिक्षक) एवं अन्य कार्यालयीन पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रावधानों के अनुसार भर्ती किया जाना है। इसके अन्तर्गत सम्पूर्ण जिले में 44 पदों की रिक्तियां जारी की गई है। जिसमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम दन्तेवाड़ा अन्तर्गत 03, कारली जावंगा गीदम के तहत 07, कुआकोंडा अंतर्गत 10, कटेकल्याण एवं बारसूर में क्रमशः 12-12, पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। इस संबंध में इच्छुक एवं पात्र अर्हताधारी अभ्यर्थी 04 जनवरी 2025 एवं 05 जनवरी 2025 को कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे कार्यालय, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल दंतेवाड़ा में उपस्थित हो सकते है। वॉक-इन-इंटरव्यू का स्थान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल दंतेवाड़ा निर्धारित किया गया है। इस संबंध में सभी आवेदकों को सूचित किया गया है कि दस्तावेज सत्यापन निर्धारित समय पर ही किया जाएगा। समयावधि के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएगें।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.