जनपद पंचायत बलरामपुर के सभाकक्ष में 30 को प्लेसमेंट कैंप

बलरामपुर 27 दिसम्बर 2024। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 30 तारीख को जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन जनपद पंचायत कार्यालय बलरामपुर में प्रातः 11 से 03 बजे तक किया जाएगा। आयोजित प्लेसमेंट कैंप में बॉम्बे सिक्योरिटी गार्ड, होटल अंश इंटरनेशनल एवं नेशनल फाइनेंसियल सर्विस कंपनी उपस्थित होंगे। प्लेसमेंट कैंप में सिक्योरिटी गार्ड के 200, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 20, स्टेवार्ड के 08, हाउस कीपर के 06, कैशियर के 02 तथा फील्ड ऑफिसर के 10 पद रिक्त हैं, जिसकी पूर्ति की जानी है। उक्त प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक दस्तावेज के साथ निर्धारित तिथि व समय में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.