त्रिस्तरीय पंचायत आरक्षण की कार्यवाही स्थगित

बलरामपुर, 27 दिसम्बर 2024। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग नवा रायपुर के द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचनहेतु प्रस्तावित आरक्षण की कार्यवाही को स्थगित किया गया है। जिले के जिला पंचायत के सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्यों के आरक्षण 28 तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से तथा समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच व वार्ड पंच का आरक्षण व महिलाओं के प्रवर्गवार आबंटन एवं आरक्षण की कार्यवाही संबंधित जनपद पंचायत में प्रातः 10 बजे से अयोजित किया गया था। प्राप्त निर्देशानुसार उक्त आरक्षण की कार्यवाही को स्थगित किया गया है।

इन्हें भी पढ़े