भोजन एवं आवासीय व्यवस्था के लिए स्व-सहायता समूहों से निविदा आमंत्रित
बलरामपुर 24 दिसम्बर 2024। जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी अंतर्गत जिले के आवासीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षणरत हितग्राहियों के लिए भोजन व्यवस्था एवं आवासीय व्यवस्था हेतु जिले के पंजीकृत महिला स्वयं सहायता समूहों से 15 तारीख तक रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट द्वारा कार्यालय प्राचार्य जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी (जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बलरामपुर) में कार्यालयीन समय तक निविदा आमंत्रित किया गया है। जिसकी विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट पर अवलोकन किया जा सकता है। 20 जनवरी को निविदा कार्यालयीन समय में निविदा खोली जाएगी।
