परिवहन सुविधा केन्द्र, दावा-आपत्ति 30 तक

 

दंतेवाड़ा, 24 दिसंबर 2024। जिले में शिक्षार्थियों के लाइसेंस बनवाने और अन्य परिवहन सेवाओं के लिए जिला के विभिन्न स्थानों में परिवहन सुविधा केंद्र स्थापित किए जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन प्रक्रिया 15 तारीख तक पूरी करने के साथ ही प्राप्त आवेदनों की सूची जारी कर दी गई है। इन परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए आवेदन पत्रों पर किसी भी प्रकार की आपत्ति या दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 है। दावे और आपत्तियां जिला परिवहन कार्यालय,में प्रस्तुत की जा सकती हैं।