मरीजों व प्रसूताओं को भोजन प्रदाय करने की निविदा में संशोधन, अब 27 को खोला जाएगा टेंडर
दंतेवाड़ा, 24 दिसंबर 2024। जिला चिकित्सालय द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों और जे.एस.एस.के. के अंतर्गत प्रसूताओं को भोजन प्रदाय हेतु निविदा प्रक्रिया में संशोधन किया गया है। इससे पहले जारी निविदा सूचना के कुछ प्रावधानों और शर्तों में भिन्नता के कारण संशोधन किए गए हैं। इसके अन्तर्गत निविदा में जारी चेकलिस्ट और प्रपत्र-2 को ’’मर्ज’’ किया गया है। चेक लिस्ट में मांगे गए दस्तावेज अनिवार्य किए गए हैं। रुपये एक करोड़ से अधिक वार्षिक टर्नओवर होने पर अधिकतम 2 अंक दिए जाएंगे। आई.एस.ओ. 22001 और 22000 दोनों को मान्य किया जाएगा। शासकीय संस्थाओं में भोजन प्रदाय के अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी। 2 वर्षों से अधिक अनुभव होने पर प्रति वर्ष 1 अंक (अधिकतम 2 अंक) दिए जाएंगे। फर्म का टर्नओवर और अनुभव निर्णायक होगा। स्थानीय, संभागीय प्राथमिकता को विलोपित कर निर्णय क्रय समिति द्वारा लिया जाएगा। निविदा खोलने की संशोधित तिथि 27 दिसंबर 2024 निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी और संशोधित निविदा सूचना जिला दंतेवाड़ा की वेबसाइट www.dantewada.gov.in पर उपलब्ध है विभाग द्वारा किए गए इस संशोधन का उद्देश्य प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और न्यायसंगत बनाना है।
