डीएमएस के बच्चों ने किया प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण

महासमुंद। शासकीय डीएमएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक वन्य स्थल कानन पेंडारी, जूलॉजिकल गार्डन बिलासपुर, खूटाघाट बांध एवं महामाया मंदिर रतनपुर का भ्रमण किया। उक्त भ्रमण प्राचार्य केके शुक्ला के मार्गदर्शन में छात्र संघ एवं भ्रमण प्रभारी हिरेंद्र कुमार साहू के दिशा-निर्देश में कराया गया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग जितेंद्र ठाकुर, दीपेंद्र भोई का रहा। छात्र-छात्राओं द्वारा 22 दिसंबर रविवार को उक्त भ्रमण किया गया। उक्त भ्रमण का उद्देश्य संस्था के छात्र-छात्राओं का प्रकृति दर्शन के माध्यम से, ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी, धार्मिक महत्व के स्थलों की पहचान कराना था। शैक्षणिक स्थलों के भ्रमण पर संस्था प्रमुख केके शुक्ला द्वारा सभी छात्र-छात्राओं एवं भ्रमण प्रभारी को शुभकामनाएं दी गई। भ्रमण में प्रमुख रूप से केके शुक्ला प्राचार्य, आरआर साहू, मानिक लाल साहू, जगदीश लाल साहू, शैलेंद्र सोनी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।