सुरता सम्मान समारोह 25 को
महासमुंद। जिले के बागबाहरा में साहित्यकार मेहतर राम साहू की स्मृति में सुरता सम्मान समारोह का आयोजन 25 दिसंबर को माता चंडी मंदिर परिसर घुंचापाली में अपरान्ह 2 बजे से आयोजित है।
समारोह नगर की साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था साहित्य संदेश एवं मेहतर राम साहू सृजन संस्थान बागबाहरा के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रतिवर्ष मेहतर राम साहू के नाम पर छत्तीसगढ़ी साहित्य में उत्कृष्ट रचनाकार को सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष छत्तीसगढ़ के गीतकार ईश्वर बंधी (रायपुर) को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। उक्त आयोजन में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार रामेश्वर शर्मा रायपुर, अशोक शर्मा महासमुंद, बंधु राजेश्वर खरे, जावेद नदीम रायपुर, प्रवीण प्रवाह पिथौरा, सलीम कुरैशी, पूरन जायसवाल सिमगा, श्लेष चंद्राकर, मिनेश साहू गंडई, जितेंद्र सुकुमार साहिर राजिम, बंटी छत्तीसगढ़िया व क्षेत्रीय कविगण शामिल होंगे। यह जानकारी संस्था के डॉ विकास अग्रवाल ने दी।
