पोषक विद्यालय संपर्क अभियान
महासमुंद। शासकीय खे.ल. कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बागबाहरा द्वारा खल्लारी स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पोषक विद्यालय संपर्क अभियान का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में बागाबहरा महाविद्यालय से पहुंचे प्रोफेसरों ने खल्लारी विद्यालय के छात्र – छात्राओं को पोषक विद्यालय संपर्क अभियान के विषयों पर बताया और बच्चों को शासन के विभिन्न शिक्षा नीति पर जागरुकता के लिए अनेक टीप्स भी दिये। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रोफेसर दीपक चंद्राकर व एकता रानी मक्कड़ द्वारा नई शिक्षा नीति के बारे मे जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्राचार्य सविता चंद्राकर, एल.डी.चंद्राकर, मनोज साहू, देव साहू, सरोज सिंह मर्सकोले उपस्थित रहे।
