क्रिकेट स्पर्धा का विधायक ने किया शुभारंभ

महासमुंद। जिले के बागबाहरा स्थित रावणभाठा मैदान में ड्युसबाल किक्रेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज विधायक द्वारिकाधीश यादव ने किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों एवं उपस्थित खिलाड़ियों ने उनका भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात उन्हें कार्यक्रम मंच तक अगुवानी करते हुए लाया गया। जहां विधायक श्री यादव व उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर तथा खेल मशाल जलाकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, पुष्पेन्द्र चंद्राकर, बलबीर बग्गा, शहजान पाशा, दुर्गेश यादव, शिवा जगत रामकुमार ठाकुर, आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्य गण, क्रिकेट प्रेमीजन तथा उद्घाटन के पश्चात प्रतियोगिता खेलने के लिए तैयार टीम के सदस्य एवं दर्शक गण उपस्थित रहे।