रंगोली में दिया पाैधरोपण का संदेश
महासमुंद। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र महासमुंद समेत ग्राम लभराखुर्द, मोगरा, खैरा, शासकीय प्राैद्योगिक संस्था लभराखुर्द, एक्सेल एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला युवा अधिकारी अर्पित तिवारी के निर्देशानुसार प्रत्येक युवा व ग्रामीणों ने पाैधरोपण किया। युवाओं ने रंगोली बनाकर एक पेड़ माँ के नाम का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में रेवती कनाैजे, त्रिवेणी साहू, इश्वरी पटेल, रितु चंद्राकर, देवकी साहू, नेहरू युवा केंद्र से अशोक कुमार, राकेश कन्नाैजे, उपस्थित रहे।
