सूर्या नर्सिंग इंस्टिट्यूट में पोषण कार्यक्रम

महासमुंद। सूर्या नर्सिंग इंस्टिट्यूट में छात्र-छात्राओं द्वारा पोषण कार्यक्रम के तहत संतुलित आहार का प्रदर्शन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के आयरन, विटामिन युक्त संतुलित आहार का प्रदर्शन करते हुए शारीरिक, मानसिक तथा बौद्धिक विकास पर इनके लाभ को बताया। मुख्य रूप से छात्र-छात्राओं ने विभिन्न अनाज के पराठे, चुकंदर जूस, फल और सब्जियों के सलाद, दलिया तथा सूप जैसे विभिन्न खाद्य पदार्थ बनाए थे। उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के संचालक मोतीचंद बाफना, डॉ. पुष्पलता देशमुख तथा महाविद्यालय के प्राध्यापिकाएं शुभ्रा पैट्रिक, सृष्टि दीवान,चंचल साहू, सुनीता, समृद्धि तथा महिमा उपस्थित थे।