सम्हर में डी.जे. डांस स्पर्धा का आयोजन
महासमुंद। ग्राम सम्हर में आर.एन. डांस ग्रुप द्वारा डी.जे. डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बताैर मुख्य अतिथि अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष देवराज बघेल (कैलाश) व पिलेश्वर पटेल अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण मंडल थे। कार्यक्रम में अनेक डांस ग्रुप व एकल, युगल प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ग्राम देवताओं की पूजा अर्चना अतिथियों द्वारा की गई।
इस दाैरान ग्रामीणों व प्रतिभागी टीमों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि देवराज बघेल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने एक बेहतर मंच मिलता है। साथ ही ऐसे आयोजनों से गाँव का वातावरण भी उल्लास मय रहता है। सम्हर गाँव में आयोजित यह कार्यक्रम भी ग्रामीणों के आपसी एकता का प्रमाण दे रहा है, जो सराहनीय है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में हेमसिंग नायक जनपद सदस्य सम्हर उपस्थित रहे। वहीं, अध्यक्षता आर.एन. डांस ग्रुप सम्हर के प्रमुख ने किया। कार्यक्रम में इंदु नायक, नुमेश साहू, यमन गोरले, पीलू नायक, टीकम साहू, देवीप्रसाद साहू, नेतराम दीवान सरपंच, योगेश राज पटेल, नरेंद्र नायक, नीलकंठ साहू, चुड़ामणि साहू, महादेव ध्रुव, पीलू नायक, भुवन ध्रुव, सागर दीवान, डिगेंद्र दीवान, टिकेश्वर साहू, कुशल चाैहान, मिलेश सोना सहित ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
