भाजयुमो ने फूंका राहुल का पुतला

महासमुंद। संसद परिसर में हुए घटनाक्रम व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध में आज भाजपा युवा मोर्चा व भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कांग्रेस भवन चौक में राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विज्ञप्ति में कहा कि संसद भवन परिसर में यूपीए के घटक दलों द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के विरोध में की जा रही ओछी राजनीति और गृहमंत्री अमित शाह पर लगाये जा रहे अनर्गल आरोप के विरोध में भाजपा सहित घटक दलों के सांसदों द्वारा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। उसी समय परिसर आते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी ने भाजपा की महिला सांसद और एक बुजुर्ग सांसद से धक्का मुक्की करते हुए उन्हें चोट पहुंचाई। स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों ने भी राहुल गांधी सहित कांग्रेस पार्टी पर लोकसभा परिसर में की गई कांग्रेसी गुंडागर्दी की कड़ी निंदा करते हुए उन पर कठोर कार्यवाही की मांग करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
पुतला दहन के अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली, पार्षद महेंद्र जैन, पार्षद हेमलता यादव, चंद्रबदन मिश्रा, गोपाल वर्मा, मुन्ना देवार, भाऊ राम साहू, मुन्ना साहू, हनीश बग्गा, विक्की गुरुदत्ता, अजय चोपड़ा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमन वर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आनंद साहू, भाजयुमो महासमुंद शहर मंडल अध्यक्ष नंदू जलक्षत्री, कोमाखान मंडल अध्यक्ष पंकज जैन, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री जतिन रूपरेला, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष आकाश पांडेय अमित साहू, अभिषेक पांडे, चंद्रशेखर बेलदार, नईम खान, महेश साहू, रोमी गुरुदत्ता, महेंद्र वर्मा, कुशाल साहू, नोहर साहू, हर्ष गौतम, बादल मक्कड़ मलकीत मक्कड़, पीयूष साहू सहित भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।