कांग्रेस जनों ने पूर्व सीएम वोरा को किया याद

महासमुंद। अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहे स्व. मोतीलाल वोरा की जयंती के उपलक्ष में आज कांग्रेस भवन में स्थानीय कांग्रेस जनों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। कांग्रेस जनों ने उनके कार्यों का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते महासमुंद में महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय का भूमि पूजन एवं महासमुंद जिला जेल का लोकार्पण किया था। आज उनकी जयंती के उपलक्ष पर गांधी कांग्रेस भवन महासमुंद में पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व लोकसभा सांसद दुर्ग ताम्रध्वज साहू ने श्री वोरा को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की।
उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवानलाल चंद्राकर, खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष, श्रीमती राशि महिलांग नगर पालिका अध्यक्ष, खिलावन साहू ग्रामीण अध्यक्ष, ढेलू निषाद ग्रामीण अध्यक्ष, दाऊलाल चंद्राकर, हीरा बंजारे मंडी अध्यक्ष, मनोजकांत साहू, अरुण चंद्राकर, डॉ.तरुण साहू, सुनील चंद्राकर, हुलास गिरी गोस्वामी, श्रीमती सोनम रामटेक, एरिस अनवर, मोती साहू, बबलू महानंद, टोमन सिंग कागजी, भानु सोनी उपस्थित रहे।