खड़सा में हुआ उत्कृष्ठ विद्यार्थी सम्मान समारोह
महासमुंद। ग्राम पंचायत खड़सा में बीमा ग्राम योजना के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता तिलेश्वर निषाद के तत्वावधान में उत्कृष्ठ विद्यार्थी सम्मान समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाखा प्रबंधक एमडी ठाकुर, अध्यक्षता मुख्य बीमा सलाहकार राकेश झाबक, विशिष्ट अतिथि संजय यादव, सरपंच मीना बाई देवदास, अभिकर्ता जागेश्वर साहू, उपसरपंच और पंचगण मौजूद रहें। शाखा प्रबंधक श्री ठाकुर और श्री झाबक ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों व पालकों को बीमा ग्राम योजना और बीमा स्कूल के विषय में जानकारी दी। बाद शाला के उत्कृष्ठ बच्चों को अतिथियों द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शाला के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकागण के साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहें।
