उद्योग एवं व्यवसाय पर लेन प्रोग्राम

महासमुंद। छत्तीसगढ़ औद्योगिक नीति 2024-2030 में चर्चा एवं उद्योग एवं व्यवसाय के लिए लेन प्रोग्राम पर आज कार्यक्रम स्थानीय स्टेशन रोड स्थित एक होटल में रखा गया। कार्यक्रम के दाैरान व्यापार में उतार-चढ़ाव तथा परेशानियों के संबंध में चर्चा की। उक्त कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष ओम सिंघानिया, महासमुंद जिला व्यापार उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मोहन लाल साहू, एमएसएमई मंत्रालय भारत शासन के योगेश सिंह एवं बिरकोनी औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष जितेंद्र चंद्राकर, उद्यमी देवेंद्र चंद्राकर ने भी अपने विचार रखें।