बरभाठा में गुरु घासीदास जयंती का आयोजन
महासमुंद। ग्राम बरभांठा (झलप) में संत शिरोमणी गुरु घासीदास बाबा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम जयस्तम्भ पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना पश्चात जय सतनाम पंथी पार्टी के साथ गांव में शोभा यात्रा निकाली गई। बाद में जयस्तम्भ में सत्य का प्रतिक सफेद ध्वज फहराया गया। साथ ही मड़ई मेला के साथ राऊत नाचा की प्रस्तुति भी हुई। रात्रि में शिवा सुरदास आकेष्ट्रा कार्यक्रम का रखा गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से देवेन्द्र राय अध्यक्ष प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित सराईपाली, रामेश्वर गब्बर साहू जनपद सभापति, तिकेश्वर दारा साहू पूर्व जनपद सदस्य, प्रेम साहू पूर्व सरपंच, पवन डड़सेना शिक्षक, कमल किशोर कुर्रे शिक्षक, संतराम कुर्रे शिक्षक, धनीराम जांगड़े शिक्षक, लक्ष्मीकांत साहू, टेकराम भारती, रूपेश प्रभाकर, संत भास्कर, सुरेश प्रभाकर, कन्हैया साहू, आनंद मन्नाडे, गोवर्धन आवड़े, नन्दू टंडन, उमेश डड़सेना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
