तोरला में कबड्डी स्पर्धा 21 को
महासमुंद। ग्राम तोरला (पटेवा) में 21 दिसंबर को शाम 7 बजे से कबड्डी प्रतियाेगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें विजेता टीमों को प्रथम पुरस्कार 8 हजार रु., द्वितीय पुरस्कार 6 हजार एवं तृतीय पुरस्कार 3 हजार रूपए व चतुर्थ पुरस्कार 2 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 200 रु. प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है।
