कलेक्टर की मौजूदगी में नगरीय निकायों के वार्डाे का आरक्षण

गरियाबंद 19 दिसम्बर 2024। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में वन विभाग के ऑक्शन हॉल में नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही की गई। जिसमें नगर पालिका परिषद गरियाबंद, नगर पंचायत कोपरा, राजिम, फिंगेश्वर और छुरा के 15-15 वार्डाे के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अनारक्षित वर्ग तथा प्रवर्गवार महिला आरक्षण के लिए पर्ची निकालकर आरक्षण की कार्यवाही की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर अरविन्द पाण्डेय, नवीन भगत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार गोलछा, एसडीएम विशाल महाराणा, एसडीएम रामसिंह सोरी, संबंधित तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित जनप्रतिनिधिगण, आम नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधिगण मौजूद थे।