जीवन लाल के आवेदन पर विधिवत कार्यवाही, प्रकरण है प्रक्रियाधीन

बालोद, 19 दिसम्बर 2024। किसान जीवनलाल के प्रकरण में कार्यवाही न होने संबंधी खबर का खंडन करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने बताया कि आवेदक जीवन लाल निवासी ग्राम झिटिया तहसील मारीबंगला देवरी के वाद भूमि पुराना खसरा नंबर. 649 रकबा 1.74 हेक्टेयर था, जो बन्दोबस्त के पश्चात नया खसरा नंबर. 267 रकबा 1.35 हेक्टेयर हुआ है, जिसके रकबा में 0.39 हेक्टेयर कम दर्ज हो गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उक्त बन्दोबस्त त्रुटिसुधार का प्रकरण प्रक्रियाधीन है। अधीक्षक, भू-अभिलेख बालोद द्वारा प्रतिवेदित प्रतिवेदन में उल्लेख बन्दोबस्त पूर्व पुराना नक्शा में आवेदित खसरा नंबर का रकबा 1.45 हेक्टेयर है। भूमि के वर्तमान रिकार्ड के अनुसार खसरा नंबर. 267 कुल रकबा 1.35 हेक्टेयर है। इससे संबंधित सभी बटांकन खसरों का कास्त कब्जा के अनुसार स्थल जांच किया गया, स्थल नाप करने पर खसरा नंबर. 267 का रकबा 1.45 हेक्टेयर ही होता है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौंडीलोहारा ने बताया कि आवेदक के संबंध में प्रकाशित समाचार को संज्ञान में लेकर राजस्व अमला द्वारा पुनः मौका जांच किया गया है एवं पूर्व में भी उक्त आवेदन पर विधिवत कार्यवाही किया गया है जिसके तहत प्रकरण प्रक्रियाधीन है।